जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले-कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया लेकिन कोई बड़ी योजना नहीं लाए*

 जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले-कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया लेकिन कोई बड़ी योजना नहीं लाए


*जयपुर:* राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जवाब दे रहे हैं. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया लेकिन कोई बड़ी योजना नहीं लाए. हम पानी को लेकर ERCP जैसी बड़ी कल्याणकारी योजना लेकर आए. कांग्रेस ने तो योजनाओं में रोडे अटकाने का काम किया है. कांग्रेस ने शेखावाटी क्षेत्र की जनता को गुमराह किया,बेवकूफ बनाया. 


*जल जीवन मिशन में जो भ्रष्टाचार हुआ वो किसी से अछूता नहीं:*


सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने यमुना के जल को लेकर आमजन को बेवकूफ बनाया. 2028 राम जल सेतु को पूरा करने का लक्ष्य रखा है. जल जीवन मिशन को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जल जीवन मिशन में जो भ्रष्टाचार हुआ वो किसी से अछूता नहीं है. ये सदन हमारी जनता के लिए है और हम उनका नेतृत्व कर रहे हैं. 


*आलोचना-समालोचना एक सिक्के के दो पहलू:*


सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि आलोचना-समालोचना एक सिक्के के दो पहलू हैं. अन्नदाता की तकलीफों को मैं समझता हूं इनकी जरूरतें पूरी होनी चाहिए. किसान का दर्द सिर्फ संवेदना से कम नहीं होता. केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि से किसान को संबल दिया है. संकल्प पत्र में जो वादे किए,उन्हें हमारी सरकार लगातार पूरे कर रही है.


*मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने साधा विपक्ष पर निशाना:*

 

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जवाब दे रहे हैं. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि विपक्ष की नजर कमजोर है जिसे मैं नहीं बदल सकता, 'लेकिन मैं विपक्ष के लिए चश्मे का प्रबंध करवा सकता हूं. जनकल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं दिल्ली जाता हूं तो जनता के लिए कुछ लेकर आता हूं.आप जाते थे सरकार बचाने और होटलों में आराम करने को. मैं डबल इंजन कहता हूं तो तकलीफ होती है लेकिन आज रफ्तार बढ़ी है. 


*रामजी से मत लड़ो,राम शब्द पर हमारे मित्रों को आपत्ति:*


सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि सरकार के प्रयासों से राजस्व घाटे में कमी आई है. राजस्थान 11 जनकल्याणकारी योजनाओं में देश में प्रथम स्थान पर रहा है. प्रदेश 5 राष्ट्रीय योजनाओं में दूसरे पायदान पर रहा है. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने पानी,बिजली,रोजगार को लेकर रोडमेप बनाए. वीबी जी रामजी को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रामजी से मत लड़ो,राम शब्द पर हमारे मित्रों को आपत्ति है.


Maru Darpan ( India News)

Maru Darpan, India News, State News, district news, Gramin News, Information on farmers and farming, entertainment, news, politics news, science and environment exploration and newsHello, I stayed watching the Jhalko Jodhana News ( Web Media News Portal ) on Siyaram Bishnoi, youtube. Search and information will continue to be available according to your ideology. This blog will show you using a new technic and native Nuska. It is important for me to be with you. Thank youyoutubefacebooktwitterinstagram

Post a Comment

Previous Post Next Post